23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश साहित्योत्सव : वरिष्ठ साहित्यकार कुंभ में जबलपुर के रचनाकारों की गरिमामयी उपस्थिति

Jabalpur News Today। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं साहित्य अकादमी, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर रविन्द्र भवन, भोपाल में दो दिवसीय वरिष्ठ साहित्यकार कुंभ का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रदेशभर के प्रख्यात साहित्यकारों ने भाग लेकर हिन्दी साहित्य की समृद्ध परंपरा और वर्तमान सरोकारों पर सारगर्भित विमर्श किया।

संस्कारधानी जबलपुर से डॉ. संध्या जैन ‘श्रुति’ के नेतृत्व में अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों ने इस कुंभ में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इनमें डॉ. अरुणा पांडे, चन्द्रकान्त जैन, सुरेश मिश्र ‘विचित्र’, अभिमन्यु जैन, यू.एस. दुबे, डॉ. कौशल दुबे, डॉ. उदयभानु तिवारी, अशोक जैन, निरंजन दिवेदी, अजय मिश्र, रामप्रवेश निराला, सतीश जैन ‘नवल’, अर्चना द्विवेदी ‘गुदालु’ सहित अन्य प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम में साहित्यकारों ने काव्य पाठ, विचार गोष्ठियों और संवाद सत्रों के माध्यम से हिन्दी भाषा की निरंतर प्रगति तथा साहित्यिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने विचार रखे। जबलपुर के साहित्यकारों की सक्रियता और रचनात्मकता ने इस आयोजन में विशेष पहचान बनाई।

इस अवसर पर साहित्य अकादमी ने वरिष्ठ रचनाकारों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके अनुभवों और दृष्टिकोण को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया

अन्य ख़बरें

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading