24.9 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिक

लखनी देवी मंदिर : जिनके दर्शन मात्र से दूर हो जाती हैं धन से जुड़ी समस्याएं

लखनी देवी मंदिर: 800 साल पुराने मंदिर में विराजमान हैं सौभाग्यलक्ष्मी, आर्थिक तंगी से मिलती है मुक्ति

Lakhanidevi Mandir Ratanpur, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कुछ दूरी पर रतनपुर के पास घने जंगल और पहाड़ी पर मौजूद मां लखनी देवी का मंदिर अपनी ही मान्यताओं की वजह से श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन से लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। लखनी देवी मंदिर करीब 800 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर को कलचुरी राजवंश के समय बनाया गया था।

मान्यता है कि अगर आप कर्ज में हैं या आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या पैसा हाथ में रुकता नहीं है तो मां लखनी देवी के मंदिर में अर्जी लगाने से हर संकट दूर हो जाता है। इस मंदिर में खास तरह का श्री यंत्र है, जिसके दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। मां लखनी देवी को मां लक्ष्मी का ही अवतार माना जाता है। दिवाली और अगहन के महीने में मां के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मां को पूजने के लिए गुरुवार के दिन को शुभ माना जाता है।

कहते हैं कि गुरुवार मां लक्ष्मी का दिन होता है और इस दिन की गई पूजा फलदायी होती है। इसके पीछे एक कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि कल्चुरी राजा रत्नदेव तृतीय का राज्य अकाल और महामारी का शिकार हो गया था। राज्य में किसी के पास खाने के लिए दाना नहीं था, शाही राजकोष भी खाली हो गया था। इस समस्या से निजात पाने के लिए विद्वान पंडित ने राजा को मां लक्ष्मी का मंदिर बनवाने के लिए कहा।

कहा जाता है कि मंदिर बनने के बाद राज्य में दोबारा खुशहाली आ गई। राज्य को महामारी और अकाल से मुक्ति मिल गई। इस मंदिर में मां लक्ष्मी का स्वरूप बहुत प्यारा है। यहां मां लक्ष्मी अष्टदल कमल पर विराजमान हैं और मंदिर के बाहर भगवान हनुमान और शिव की बड़ी प्रतिमा भी है, जो मंदिर की भव्यता को बढ़ाती है। दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा और मंदिर को बहुत अच्छे सजाया जाता है। इस दिन खास पूजा से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है।

अन्य ख़बरें

सिमेरिया फार्म में शासकीय दर पर उपलब्ध है उन्नत मत्स्य बीज

Newsdesk

एडीएम ने गिरवा आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

Newsdesk

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में जेबीएम ने किया 88 छात्रों का चयन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading