29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर – चल समारोह के दौरान ट्रेस गिरने से बड़ा हादसा: महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल, सात अन्य जख्मी

Jabalpur News – जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में दशहरा चल समारोह के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन हरकत में आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ा में बुधवार रात दुर्गा चल समारोह निकाला जा रहा था। इस समारोह के स्वागत के लिए कई स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल और ट्रेस लगाए गए थे। समारोह के दौरान जब बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर मौजूद थे, तभी एक पंडाल में लगा ट्रेस अचानक भीड़ पर गिर पड़ा। इस अचानक हुए हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला श्वेता वर्मा को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसका बेटा अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेस में किसी प्रकार की कमजोरी या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान वहां भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, और पुलिस ने मामले को जांच में लेकर विवेचना शुरू कर दी है। इस घटना ने दुर्गा उत्सव की खुशी के माहौल को गम में बदल दिया है।

अन्य ख़बरें

मिलौनीगंज में सड़क पर भरभराकर गिरे दो बिजली के पोल, मचा हड़कंप

Newsdesk

डॉ. अमिता सक्सेना IMA जबलपुर की अध्यक्ष निर्वाचित

Newsdesk

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading