November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – चार महीने से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने सड़कों पर फैलाया कचरा, मंगलवार तक भुगतान न होने पर ‘तालाबंदी’ की चेतावनी

Jabalpur News Today। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के विरोध में रांझी क्षेत्र के ठेका सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने दर्शन सिंह तिराहे पर सड़कों पर कचरा फैलाकर विरोध जताया। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप हो गई और यातायात भी बाधित हुआ।

प्रदर्शन में शामिल सफाईकर्मियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने निगम अधिकारियों पर ठेका प्रबंधन की अनदेखी का आरोप लगाया।

स्थिति की गंभीरता देखते हुए नगर निगम के अधिकारी और एमआईसी सदस्य मौके पर पहुँचे और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन कर्मचारियों ने केवल वादों पर भरोसा करने से इंकार कर दिया और चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक चार माह का वेतन नहीं दिया गया, तो वे नगर निगम मुख्यालय में अनिश्चितकालीन ‘तालाबंदी’ करेंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार उपेक्षा और आर्थिक संकट के कारण उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह घटनाक्रम नगर निगम की ठेका व्यवस्था और भुगतान प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment