November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर – पाटन में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरा वाहन बिजली के तारों से टकराया, चालक की मौत – सात घायल, दो की हालत गंभीर

Jabalpur News Today — पाटन थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरों से भरा वाहन बिजली के हाईटेंशन तारों से टकरा गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चालक रोशन सिंह मजदूरों को लेकर काम खत्म करने के बाद गांव की ओर लौट रहा था। तभी ग्वारी गांव के पास वाहन ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। टकराव होते ही वाहन में करंट फैल गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार अन्य मजदूर भी करंट की चपेट में आ गए और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी को पहले पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो मजदूरों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त वाहन पर करीब दस मजदूर सवार थे और सभी काम खत्म कर त्योहार से पहले घर लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई ताकि रेस्क्यू कार्य किया जा सके।

फिलहाल पाटन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन की ऊंचाई अधिक होने के कारण तारों से संपर्क होने की संभावना लग रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment