October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर – तिलवारा में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की तलाश

Jabalpur News Today। शहर में बेखौफ अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तिलवारा थाना क्षेत्र में बीती रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार पांच बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूरी घटना बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

आधी रात आगजनी की वारदात

पीड़िता पूना बाई यादव (55 वर्ष) निवासी सोनी कॉलोनी, शास्त्री नगर ने बताया कि उनका बेटा जित्तू यादव मजदूरी करता है। बीती रात लगभग 3:20 बजे पारस पटैल, नानू, रचित सोनी और उनके दो साथी घर के बाहर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे की मोटरसाइकिल (MP 20 NK 6187) में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे करीब ₹25,000 का नुकसान हुआ।

18 घंटे बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

घटना के बाद परिजन पहले खुद आग बुझाने और नुकसान देखने में लगे रहे। लेकिन 18 घंटे बीत जाने के बाद जब स्थिति साफ हुई, तो पूना बाई अपने बेटे के साथ तिलवारा थाना पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 326 (च), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी तिलवारा ने बताया कि वारदात पुरानी रंजिश से जुड़ी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इलाके में बढ़ते अपराधों से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि तिलवारा क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। चोरी, चाकूबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जबकि पुलिस गश्त नाकाफी है। लोगों का कहना है कि पुलिस को अब इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment