October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनवीडियोहॉलीवुड

लॉकडाउन डायरी: नए गानों पर काम कर रही सेलिना गोमेज

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Ymt5m846VK4%5B/embedyt%5D

 

लॉस एंजेलिस, 3 मई| कोरोनावायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में पॉप स्टार सेलिना गोमेज ने अपने घर में एक छोटा सा स्टूडियो स्थापित किया है, जहां वह आजकल नए गानों पर काम करने में जुटी हुई हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना ने अपने घर पर बनाए इस रिकॉडिर्ंग स्टूडियो की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।

तस्वीर में 27 वर्षीय यह कलाकार स्टूडियो के बिल्कुल सामने अपने स्लीपर्स के बगल में जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। स्टूडियो में एक प्रोफेशनल माइक्रोफोन, माइक स्टैंड और साउंडप्रूफ वॉल को देखा जा सकता है। तस्वीर में सेलिना ने गहरे नीले रंग के एक पैंट के साथ ग्रे शर्ट पहन रखी है। जमीन पर उनके पास एक-दो नोट बुक भी रखे नजर आ रहे हैं।

इसके कैप्शन में सेलिना लिखती हैं, “एक कामचलाऊ स्टूडियो ताकि मैं घर से अपना काम कर सकूं।”

हाल ही में एप्पल म्यूजिक के जेन लोव के साथ हुई एक बातचीत में गोमेज ने घर पर स्टूडियो बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया था।

उन्होंने कहा था, “फिलहाल मैं एक छोटा सा स्टूडियो बना रही हूं और मैं इससे अपने घर पर रह रहे लोगों की मदद से कर रही हूं। इस छोटे से स्टेशन में मैं अपने इंजीनियर और मेरे कुछ निर्माता दोस्तों के साथ फेसटाइम पर बात कर पाऊंगी। हम कुछ गीत बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिसके चलते मैं बहुत रोमांचित हूं।”

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment