19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

“जैसा सोचोगे वैसा बन जाओगे,” अनुपम खेर ने शेयर किया जीवन का सबसे जरूरी सबक

नई दिल्ली, 12 नवंबर। अभिनेता अनुपम खेर की जीवन से जुड़ी सीखें फैंस को बहुत मोटिवेट करती हैं। जिंदगी के जरूरी सबक को अनुपम खेर भी फैंस के साथ शेयर करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। अब एक्टर ने उन अनुभवों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जो उन्होंने खुद अपनी निजी जिंदगी और किताबों से सीखे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने अंदर छिपी प्रॉब्लम का हल ढूंढने के लिए प्रेरित किया है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो कह रहे हैं, “जिंदगी रोजाना कुछ न कुछ सिखाती है, लेकिन इसके सिखाने के तरीके बहुत अलग होते हैं। मैंने जो कुछ अपनी और दूसरों की जिंदगी से और पढ़कर सीखा है, वह आज मैं आपके साथ शेयर करने वाला हूं। जैसे जो हम सोचते हैं, हम वैसे ही बन जाते हैं। अगर हम लगातार निगेटिव बातें और बुरी बातें सोचते हैं, तो हमें पता भी नहीं चलेगा कि हमारा दिमाग कब उसी तरीके से काम करने लगेगा।

अनुपम ने वीडियो में जिंदगी के बहुत सारे सबक जैसे इमोशंस, भय और दुख के बारे में बात की है और कैप्शन में लिखा, “कुछ मेरी खुद की जिंदगी से, कुछ आसपास के लोगों की जिंदगी से और कुछ किताबों से। दरअसल हमारी प्रॉब्लम्स का हल हमारे ही अंदर कहीं छुपा होता है, केवल खोजने भर की जरूरत होती है।”

बता दें कि अनुपम हर दिन धार्मिक या मोटिवेशनल कोट जरूर डालते हैं और फैंस को जिंदगी को देखने के नए नजरिए से रूबरू कराते हैं। इसके अलावा, उनकी मां दुलारी देवी के प्यारे वीडियो भी फैंस को बहुत पसंद आते हैं। दुलारी देवी भी अपने बेटे की तरह बहुत प्यारी-प्यारी बातें करती हैं। पर्सनल लाइफ के अलावा अनुपम खेर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी कमाल कर रहे हैं।

एक्टर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में भारतीय पैनोरमा श्रेणी में चुना गया है और इस फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शुभांगी दत्त को बेस्ट एक्ट्रेस की कैटगिरी में नोमिनेट किया गया है। फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को दोबारा पर्दे पर रिलीज किया गया था, क्योंकि फिल्म अपने पहले रिलीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading