April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी से लेकर पटना तक कांग्रेस नेता बोले, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

नई दिल्ली, 14 नवंबर। बिहार में मतगणना के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि महागठबंधन मजबूत स्थिति में है और शुरुआती रुझानों पर भरोसा करने से पहले पूरी तस्वीर का इंतजार करना चाहिए। चुनाव के नतीजों को लेकर यूपी से लेकर पटना तक कांग्रेस नेताओं के सुर एक जैसे हैं कि महागठबंधन आगे है और लोकतंत्र की जीत होगी।

लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “कुछ ट्रेंड्स में महागठबंधन आगे दिखाई दे रहा है, लेकिन आप सिर्फ ट्रेंड्स पर ही क्यों ध्यान दे रहे हैं? सुबह 8 से 9 बजे के बीच जो रुझान आते हैं, वे कितने विश्वसनीय होते हैं?

भाजपा और उसकी मशीनरी कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश कर रही है और शुरुआती ट्रेंड्स को प्रभावित कर रही है। कई चैनलों पर महागठबंधन को आगे दिखाया गया है। अब देखते हैं कि लोकतंत्र कितनी मजबूती से कायम रहता है।”

पटना से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, “अभी तो शुरुआती रुझान शुरू हुए हैं। पूरी तस्वीर आने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारे सभी सहयोगी दलों ने जो मेहनत की है, वह जरूर सफल होगी और गठबंधन की सरकार बनेगी।”

पटना में ही कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी कहा, “आज जो रुझान आ रहे हैं, वे एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग हैं। आज साफ दिखाई दे रहा है कि बिहार में इंडिया ब्लॉक की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।”

शुरुआती रुझानों के बीच कांग्रेस नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि महागठबंधन मजबूत है और अंतिम नतीजों में तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। जहां एक ओर एनडीए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं कांग्रेस और उसका गठबंधन लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के बदलाव के संदेश का हवाला देते हुए अपनी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज के विजेता उपविजेता का भ्रमण

Newsdesk

जनजाति समाज के युवा चेहरे राकेश सिंह परस्ते  को बड़ी ज़िम्मेदारी संगठन में ख़ुशी की लहर

Newsdesk

पांच दिवसीय कोया पुनेम प्रकृति धर्म दर्शन का भव्य समापन
.पुनेमाचार्य जगदीश कुंजाम ने संस्कृति संरक्षण और प्रकृति से जुड़ाव का दिया संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading