April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एसआईआर कांग्रेस के समय से हो रहा, इसमें कुछ नया नहीं : गिरिराज सिंह

एसआईआर कांग्रेस के समय से हो रहा, इसमें कुछ नया नही: गिरिराज सिंह

पटना, 24 नवंबर। एसआईआर को लेकर राजनीति धमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कांग्रेस के समय से हो रहा है। इसमें कुछ नया नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संविधान और संवैधानिक व्यवस्था का ज्ञान नहीं है। एसआईआर कोई आज से नहीं शुरू हुआ है, ये तो कांग्रेस के समय से होता चला आ रहा है। बिहार में इतना करने के बाद भी जनता ने इनको नकार दिया है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बांग्लादेशी को भारत का मतदाता बनाना चाहती है, लेकिन इन लोगों को यह नहीं पता कि जब तक भाजपा सरकार है, यह करना असंभव है। एसआईआर में कोई परेशानी नहीं है, राहुल गांधी के साथ कुछ लोग देश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। अब इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए फिर से ये लोग एसआईआर का मुद्दा उठा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से बाबरी मस्जिद की स्थापना के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हुमायूं कबीर को लगाया है, वह सही नहीं है। इससे पता चलता है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इनका एक ही मकसद है कि पश्चिम बंगाल से हिंदुओं को हटा देना है। लेकिन, हिंदुओं को अब एक साथ आकर अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और ममता सरकार को ही हटा देना चाहिए। वो दिन दूर नहीं है, जब ममता बनर्जी को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने इन लोगों को नकार दिया है। अब ये लोग कुछ नहीं कर सकते हैं।

बिहार की जनता ने उस सरकार का चुनाव किया है, जिससे बिहार का विकास होने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत में जितने खुशी से मुस्लिम भाई रह रहे हैं, अगर देखा जाए तो किसी भी देश में इतनी खुशी से नहीं रह रहे हैं। किसी को इतनी छूट भी नहीं दी गई है।

अन्य ख़बरें

‘श्रीराम नाम की गंगा सबका करती है कल्याण

Newsdesk

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की  यूनिट-5 ने लगातार 550 दिन किया बिजली उत्पादन

Newsdesk

सूने घर में चोरी का खुलासा: डूण्डासिवनी पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को दबोचा, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading