24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पाते और शिक्षा से वंचित रह जाते हैं

एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर”
सामुदायिक पुलिस योजना ‘सृजन’ का 13वां दिवस सम्पन्न

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस एवं जनसाहस सामाजिक संस्था की संयुक्त पहल के अंतर्गत संचालित किशोर सशक्तिकरण सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम ‘सृजन’ का तेरहवां दिवस कार्यक्रम वरिष्ठ बुनियादी हाई स्कूल, पनागर के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पनागर नगर एवं थाना क्षेत्र के किशोर-किशोरियों द्वारा ’सृजन’ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से किशोर-किशोरियों ने “शक्ति से सुरक्षा” एवं आत्मरक्षा के महत्व को लेकर आमजन को जागरूक किया।
इसके पश्चात किशोर-किशोरियों को थाना पनागर का शैक्षणिक भ्रमण (थाना विजिट) कराया गया। इस दौरान थाना पनागर के सहायक उप निरीक्षक रजनीश भदौरिया द्वारा एफआईआर, एनसीआर, बंदीगृह, आदि तथा थाना प्रभारी की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये किशोर-किशोरियों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रक्षित केन्द्र जबलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक सुनीता पंच एवं जनसाहस संस्था से श्री राजू चौधरी द्वारा पावर वॉक का अभ्यास कराया गया। वहीं आरक्षक धीरू सिंह, आरक्षक तारा सैयाम, कंचन कोरी एवं नंदिनी सूर्यवंशी द्वारा किशोर-किशोरियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
‘सृजन’ कार्यक्रम किशोर-किशोरियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading