33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान में खुला, ऑयल एंड गैस में दिखी सबसे ज्यादा गिरावट

मुंबई, 6 जनवरी  वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में लाल निशान में खुला। इस दौरान ऑयल एंड गैस शेयरों में कमजोरी के चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

इस दौरान निफ्टी50 पिछले दिन के बंद भाव से 60.6 अंक गिरकर 26,189.70 पर खुला। तो वहीं, सेंसेक्स 108.48 अंक गिरकर 85,331.14 पर खुला।

खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 198.80 अंक यानी 0.23 प्रतिशत गिरकर 85,240.82 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50.35 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,199.95 पर कारोबार कर रहा था।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि निफ्टी मिडकैप लगभग सपाट कारोबार करता दिखा।

 ‘पीएम मोदी आगे बढ़ते रहें, भारत के हित में सेवा जारी रखें’, ट्रंप की टिप्पणी पर बोलीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन

अन्य ख़बरें

भारत की न्यूक्लियर एनर्जी योजना मध्य एशिया के साथ करीबी संबंधों के लिए अहम

Newsdesk

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading