October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पत्रकार समाज का दर्पण, आपकी खबरें हमें जनता के प्रति सजग रखती हैं : विधायक दिनेश राय मुनमुन

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

सिवनी – सोशल मीडिया के इस दौर में तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आपकी खबरें हमें हमारी कमियों को पहचानने और सुधारने का अवसर देती हैं। पत्रकार और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे के पूरक हैं, विरोधी नहीं। आपकी खबरों से हम जनता के प्रति सजग रहते हैं और यह सम्मान आज भी कायम है।
उक्त विचार सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने बुधवार, 7 जनवरी को राशि लॉन में आयोजित राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं देवऋर्षि नारद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। सरस्वती वंदना परिषद के सांस्कृतिक प्रभारी श्री संजय जैन ‘संजू’ ने प्रस्तुत की।
पत्रकार भवन के लिए 10 लाख की घोषणा दोहराई
विधायक श्री राय ने पत्रकार भवन निर्माण को लेकर कहा कि वे पहले ही 10 लाख रुपये की घोषणा कर चुके हैं, किंतु भूमि उपलब्ध न होने के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने आग्रह किया कि स्थान चिन्हित होते ही भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।
सिवनी के विकास के लिए सदन को एकजुट होना चाहिए : सुजीत जैन
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुजीत जैन ने कहा कि जब सिवनी के विकास की बात हो, तो सदन में कोई किंतु-परंतु नहीं होना चाहिए। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जिला इकाई की एकजुटता की प्रशंसा की।
श्रमजीवी बनना आसान नहीं : एसपी सुनील मेहता
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता ने कहा कि श्रमजीवी बनना आसान कार्य नहीं है। पत्रकारों का समाज में विशिष्ट स्थान और प्रभाव है, जिसे बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी भी है।
तथ्यात्मक खबरें प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि पत्रकारों की खबरें समाज को जागरूक करने के साथ-साथ प्रशासन को भी समस्याओं से अवगत कराती हैं। सही और तथ्यात्मक खबरें प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाती हैं और पत्रकारिता की विश्वसनीयता बढ़ाती हैं।
गांव-कस्बे की खबर भी राष्ट्रीय पहचान बना सकती है : देवशंकर अवस्थी
परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्री देवशंकर अवस्थी ने कहा कि गांव और कस्बे की छोटी खबर भी राष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान बना सकती है, आवश्यकता है जमीनी स्तर पर सजग और निरंतर प्रयास की।
द्वितीय सत्र में पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन
सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा, हितों और प्रशासनिक सहयोग जैसे विषयों पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया।
प्रदेश मुख्य महासचिव श्री विलोक पाठक ने पत्रकार सुरक्षा से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी, वहीं प्रदेश प्रवक्ता श्री चंद्रशेखर शर्मा ने पत्रकारों को आवास सुविधा दिलाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment