October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की कामकाजी संगठनात्मक बैठक संपन्न

शहडोल – अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आगामी कार्य योजना को दृष्टिगत रखते हुए कामकाजी एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हो उन्होंने कहा आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिनांक 9-1- -2026 दिन शुक्रवार, समय दोपहर 12:00 स्थान भाजपा कार्यालय शहडोल, में संघटनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी बैठक में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने बताया कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आगामी कार्ययोजना के अंतर्गत इन उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाकर कार्य में जुट जाएं।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा ,राकेश सोनी, संतोष लोहानी भाजपा जिला महामंत्री अमित मिश्रा भाजपा जिला मंत्री रवींद्र वर्मा, सौरभ गोले, कविता सिंह मार्को, सहकोष अध्यक्ष अमित बजाज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निभा गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment