37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तिलवारा में बाइक–साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल



जबलपुर। यातायात पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

थाना तिलवारा क्षेत्र अंतर्गत रॉयल ऑरबिट होटल के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोटर साइकिल और साइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों के चालक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। दुर्घटना स्थल हाईवे से जुड़ा होने के कारण वहां भारी वाहनों की आवाजाही बनी हुई थी, जिससे घायलों की स्थिति और भी जोखिम भरी हो गई थी।
इसी दौरान हाईवे इंटरसेप्टर की कार्रवाई से लौट रहे यातायात पुलिस थाना मालवीय चौक में पदस्थ सूबेदार रोहित, आरक्षक बलवेंद्र, आरक्षक सानंद चौधरी एवं आरक्षक विपिन मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए सड़क पर पड़े दोनों घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पानी डालकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया।
यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया गया और तत्काल एंबुलेंस एवं थाना तिलवारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को आगे के उपचार के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल और साइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना तिलवारा के सुपुर्द कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रॉयल ऑरबिट होटल के पास तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस यातायात नियंत्रण व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
यातायात पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते समय रहते दोनों घायलों को इलाज मिल सका, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading