September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों की भी घोषणा

रांची, 14 जनवरी । आदित्य साहू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

साहू ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी जुएल ओराम के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

आदित्य साहू इससे पहले झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वर्तमान में झारखंड से राज्यसभा सांसद भी हैं।

इस अवसर पर चुनाव पदाधिकारी जुएल ओराम ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए झारखंड राज्य से 21 सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा की। इनमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, यदुनाथ पांडेय, चंपई सोरेन, संजय सेठ, रघुवर दास, दिनेशानंद गोस्वामी, मधु कोड़ा, पशुपति नाथ सिंह, रविन्द्र कुमार राय, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतू चरण राम, अभयकांत प्रसाद, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, दीपक प्रकाश, अन्नपूर्णा देवी और गीता कोड़ा शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading