हैदराबाद, 20 जनवरी सुपरस्टार चिरंजीवी की हालिया रिलीज फिल्म ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। 12 जनवरी को रिलीज हुई यह एक्शन-कॉमेडी 230 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अभिनेता ने इस सफलता के लिए न केवल प्रशंसकों बल्कि टीम का भी आभार जताया। निर्देशक अनिल रविपुडी की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एक्शन, कॉमेडी और इमोशन का शानदार मिश्रण होने की वजह से इसे तेलुगु सिनेमा में ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिल चुका है।
यह फिल्म न सिर्फ चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है, बल्कि इसने अनिल रविपुडी की लगातार सफल फिल्मों की सूची में भी एक और नाम जोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी है। सफलता से खुश चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और पूरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए चिरंजीवी ने फिल्म की टीम और प्रशंसकों को संबोधित करते हुए लिखा, “फिल्म ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और सफलता को देखकर मेरा दिल शुक्रगुजार है।


