24.5 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर


आस्था का हो प्रकृति से मेल, स्थापित करें मिट्टी गणेश -श्री पार्थ जायसव
शहडोल 9 सितम्बर 2026-  कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र द्वारा “माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान” चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य केवल मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि हर घर गणेश, घर-घर गणेश की भावना को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि आगामी गणेषोत्सव पर्व प्रकृति को ध्यान में रखते हुए एवं धार्मिक आस्था, उमंग और भक्ति के साथ मनाएं।

कलेक्टर ने जिलेवासियो से अपील किया है कि आइए, आगामी गणेश चतुर्थी पर मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करें और घर पर ही विसर्जन कर पर्यावरण एवं हमारी नदियों-तालाबों को प्रदूषण से बचाने में सहभागी बनते हुए स्वयं और दूसरो को भी मिट्टी के गणेश स्थापित करने के लिए प्रेरित करें।

अन्य ख़बरें

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

खुर्शीपार ग्राम के एक दर्जन से अधिक युवाओ के द्वारा कांग्रेस की सदस्यता लेने की कांग्रेस की सूची है पुरी तरह झूठी ………. विनोद लिल्हारे सरपंच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading