24.5 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

38 शिविर, 3,500 लाभार्थी: ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन की नेत्र स्वास्थ्य पहल


*डेढ़ महीने तक चले अभियान से ग्रामीणों को मिला निःशुल्क नेत्र उपचार और परामर्शअनूपपुर, । ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन द्वारा अनूपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के आसपास के गांवों में व्यापक नेत्र स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। 13 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक चले इस अभियान के तहत 20 ग्राम पंचायतों के 36 गांवों में 38 नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 3,500 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 2,121 पुरुष और 1,379 महिलाएं शामिल थीं। नेत्र विशेषज्ञों एवं मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद 2,216 ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, अन्य जरूरतमंदों को आंखों की देखभाल और आगे के उपचार के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित मार्गदर्शन दिया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में ही आवश्यक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था, ताकि सामान्य नेत्र जांच और प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता न पड़े। समय पर आंखों की जांच से दृष्टि संबंधी समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उचित उपचार और सुधारात्मक उपाय किए जा सकते हैं। शिविरों के दौरान मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराने, आंखों की स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार लेने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। आवश्यकता के अनुसार ग्रामीणों को आगे विशेषज्ञ उपचार लेने के संबंध में भी सलाह दी गई।

ग्रामीणों ने अनूपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के सहयोग से अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें आर्थिक या अन्य संसाधनों की कमी के कारण समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई होती है। गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला। अदाणी फाउंडेशन अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण एवं वंचित समुदायों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहा है। इन पहलों का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading