26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बालाजी टेलीफिल्म्स लाया ‘वर्टिकल वीडियो’ वाला ‘कटिंग’ ऐप

मुंबई, 20 जनवरीबालाजी टेलीफिल्म्स जल्द ही छोटी-छोटी सीरीज शुरू करने वाला है, जो कि ‘कटिंग’ नाम के ऐप पर रिलीज की जाएगी। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर भारत के मोबाइल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसे हर तरह के दर्शक देख सकेंगे। ‘कटिंग’ पर ओरिजिनल शो ‘मिसिंग प्रिया’ के साथ-साथ अलग-अलग जॉनर के कई नए फिक्शन और नॉन-फिक्शन शो रिलीज किए जाएंगे। हाल ही में शो का लॉन्च इवेंट हुआ था, जिसमें बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीआरओ नितिन बर्मन, हेड ऑफ मेघना जोशी और ‘कटिंग’ के ओरिजिनल स्टार कास्ट इकबाल खान, शरद मल्होत्रा, एबिगेल पांडे, शहजाद शेख, चाहत पांडे, ऐश्वर्या सखूजा सहित कई कलाकार मौजूद थे। फैमिली एंटरटेनमेंट के वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कटिंग हर हफ्ते एक सोच-समझकर तैयार किया गया कंटेंट लाइन-अप पेश करता है, ताकि दर्शकों को हर दिन उनके मूड के हिसाब से कुछ नया देखने को मिले।

लॉन्ग-फॉर्म फिक्शन शोज, बिंज-वर्थी ओरिजिनल्स, वर्टिकल शॉर्ट-फॉर्म सीरीज और मजेदार नॉन-फिक्शन कंटेंट के जरिए कटिंग रोजाना एंटरटेनमेंट का डोज देगा। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट को अपनाता है, जिससे मोबाइल पर देखने का अनुभव और भी आसान और मजेदार होगा। हाल ही में इसका आधिकारिक लॉन्च 19 जनवरी को हुआ था। इस प्लेटफॉर्म की साप्ताहिक प्रोग्रामिंग सास बहू और स्वाद (फैमिली ड्रामा) सोमवार से गुरुवार तक है। वहीं, ‘मिसिंग प्रिया’ (कटिंग ओरिजिनल बिंज शो) हर शुक्रवार, ‘जान लेवा इश्क’ (वर्टिकल सीरीज) हर शनिवार, ‘रोमियो के दिल में जूलिएट’ (वर्टिकल सीरीज) हर शनिवार, और ‘होनेस्टली व्हाय नॉट?’ (नॉन-फिक्शन) हर रविवार आएगी।

आज के दर्शक ऐसा कंटेंट चाहते हैं, जो आसान और लगातार उपलब्ध रहे। इस ओरिजिनल कंटेंट स्लेट के जरिए हम अनुशासित कंटेंट रणनीति, नए फॉर्मेट्स और प्लेटफॉर्म की स्थायी ग्रोथ के साथ हर दिन के मनोरंजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य ‘कटिंग’ को एक भरोसेमंद और परिवार के साथ देखे जाने योग्य एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है।”

बालाजी टेलीफिल्म्स के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नितिन बर्मन ने कहा, “‘कटिंग’ का ओरिजिनल कंटेंट स्लेट दर्शकों की असली देखने की आदतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शॉर्ट बर्स्ट्स (छोटे-छोटे समय में देखने योग्य कंटेंट), रोजाना एंगेजमेंट और अपॉइंटमेंट व्यूइंग। इससे ब्रांड्स और पार्टनर्स को अलग-अलग फॉर्मेट्स में सक्रिय दर्शकों से सार्थक रूप से जुड़ने के शानदार अवसर मिलते हैं। जैसे-जैसे प्लेटफॉर्म आगे बढ़ेगा, हमारा फोकस दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों के लिए लगातार उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट और मजबूत वैल्यू प्रदान करने पर रहेगा।” हेड ऑफ कंटेंट मेघना जोशी ने कहा, “‘कटिंग’ के साथ हमारा उद्देश्य ऐसा कंटेंट बनाना रहा है

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading