26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुबह से ही अधिकारियों के साथ मुस्तैद दिखे निगमायुक्त

, व्यवस्थाएं देखने नर्मदा घाटों का लिया जायजा
जबलपुर।  मां नर्मदा के सभी घाटों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़, और व्यवस्थित  बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज सुबह 7 बजे से ही अपनी पूरी  टीम के साथ नर्मदा तटों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने घाट-घाट घूमकर वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि माँ नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर निगमायुक्त ने बताया कि माँ नर्मदा के तटों पर 24 घंटे स्वच्छता का विशेष माहौल रहेगा। कचरा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों और आधुनिक संसाधनों की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रात्रि कालीन सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था  दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
घाटों तक पहुँचने वाले प्रमुख मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त, साफ और सुगम बनाया जाएगा, ताकि पर्व और विशेष अवसरों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
इस दौरान निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, संभागीय अधिकारी एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सहित नगर निगम का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

अन्य ख़बरें

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

महाकौशल क्षेत्र को मिलेगी भेड़ाघाट पूलिंग सबस्टेशन से 600 मेगावाट बिजली

Newsdesk

आयकर कार्यालय, जबलपुर में ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading