September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिक्षा मंत्रालय द्वारा  मनोदर्पण  प्रकोष्ठ,राज्य स्तरीय परामर्श बैठक संपन्न


…..
शहडोल 4 फरवरी 2026:-
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एनसीआरटी शिक्षा मंत्रालय ने मनोदर्पण प्रकोष्ठ एवं क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहडोल जिले से चयनित काउंसलर टीम में संपूर्णा शुक्ला शास. हाई स्कूल पुलिस लाइन, दीप नारायण तिवारी शास. मॉडल उ.मा.वि, सृष्टि शांडिल्य कार्या. विकासखंड शिक्षा अधिकारी बुढार,राज्य स्तर पर सहभागिता करते हुए मानसिक स्वास्थ्य का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है,इस पर चर्चा कर अपने अनुभव साझा किया।

बैठक का उद्देश्य शिक्षा से जुड़े तंत्र में शिक्षकों,काउंसलरों, शैक्षिक प्रशासको के साथ छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक कल्याण और परामर्श व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया!प्रदेश भर में से लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों,चुनौतियां एवं समाधान पर विचार- विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री  उदय राज सिंह शिक्षा विभाग, संजय गोयल सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संयुक्त निदेशक पीएसएससीआईवीई  से प्रो. दीपक पालीवाल, प्राचार्य क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान प्रो. शिवकुमार गुप्ता, मनोदर्पण  प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद शनवाल, विस्तार शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. रत्नमाला आर्य एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद दिल्ली से आए हुए मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ  उपस्थित रहे।

शासन के आदेशानुसार आगामी दिनों में जिले के विद्यालयों में शिक्षकों के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल मनोदर्पण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।  मनोदर्पण प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. विनोद शनवार ने बताया कि इस प्रकोष्ठ की शुरुआत जुलाई 2020 में हुई थी,पहली कार्यशाला राजस्थान के सीकर एवं दूसरी कार्यशाला म. प्र. में हो रही है।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

मदन महल दरगाह में 11वीं शरीफ का पहला मेला आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading