October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने ममता को चोट लगने पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी, भाजपा ने कहा-‘ड्रामा’

कोलकाता, 11 मार्च (आईएएनएस)| चुनाव आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और राज्य के विशेष पर्यवेक्षकों अजय नायक और विवेक दुबे से उस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैर में चोटें आई हैं। ममता को पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस बीच, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक पी. निरजनारायण ने मुख्यमंत्री की चोट पर पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट भी मांगी। यह भी देखा जा रहा है कि क्या सुरक्षा चूक थी।

ममता ने कहा, “मैं अपनी कार के बाहर दरवाजा खोलकर खड़ी थी। मैं प्रार्थना करने के लिए एक स्थानीय मंदिर में जाने वाली थी। कुछ लोगों ने अचानक आकर कार के दरवाजे को धक्का दिया, जिससे मेरे पैर में चोट आई।”

वहीं, बैरकपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता झूठ बोल रही हैं और उनका ड्रामा ध्यान आकर्षित करने और जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए लक्षित था।

सिंह ने कहा, “वह हर बार जनता की सहानुभूति पाने के लिए ऐसा करती हैं। यह कुछ और नहीं, बल्कि उसका नाटक है।”

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment