31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कैंसर उपचार के लिए कलेक्टर ने ज्योति तिवारी को रेडक्रास से दी 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता


===
शहडोल 17 फरवरी 2026- साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बुढ़ार निवासी श्रीमती संतोष तिवारी ने अपनी 24 वर्षीय बेटी ज्योति तिवारी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है तथा उसका उपचार टाटा मेमोरियल कैंसर संस्थान, मुंबई में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। उनके पति श्री प्रद्युम्न प्रसाद तिवारी पूर्व में वाहन चालन का कार्य करते थे, किंतु वर्तमान में पैरालाइज्ड होने के कारण कोई रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। ज्योति तिवारी ने एमएससी तक शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन बीमारी के कारण वह कार्य करने में असमर्थ हैं।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्योति तिवारी के उपचार संबंधी जानकारी विस्तार से प्राप्त की। बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, किंतु मुंबई आने-जाने एवं अन्य आवश्यक खर्चों के लिए परिवार के पास संसाधन नहीं हैं।
कलेक्टर ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल रेडक्रास सोसायटी से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की तथा उक्त राशि चिकित्सा व्यवस्था हेतु चेक के माध्यम से प्रदान की।

अन्य ख़बरें

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading