35.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गेस्टहाउस के सामने वार्ड क्रमांक 5 स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन



*नारी शक्तियों की अगुवाई में निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, नगर में छाया भक्तिमय माहौल*

राजनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गेस्टहाउस के सामने राजनगर वार्ड क्रमांक 5 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में इस वर्ष भी परंपरा अनुसार नारी शक्तियों द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ महापर्व मनाया गया। आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की भव्य झांकी से हुई। यह दिव्य झांकी राजनगर के हृदय स्थल भगत सिंह चौक से होते हुए सी टाइप से गुजरती हुई शिव मंदिर प्रांगण पहुँची। जिसके इसके बाद भोलेनाथ ओ मां पार्वती की जयमाला हुई जयमाला के बाद पैर पर खड़े गए मंगल गीत गाए गए मार्ग भर श्रद्धालुओं ने झांकी का आरती कर स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक दिन पहले हल्दी एवं मेहंदी की रस्म अदा की गई, जिसके उपरांत भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।दुबे स्वीटस की तरफ से बारात में शामिल महिलाओं युक्त को पानी का बोतल फल सेब केला वितरण किए गए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मैं महिला पार्षदों ने भी बढ़-चढ़कर हौसला बढ़ाया नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद गण भी इस बारात में शामिल हुए पुलिस की तरफ से भी व्यवस्था सतर्कता शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित नगर परिषद बनगांव, डोला एवं डूंगर कछार क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में नारी शक्तियाँ और श्रद्धालु इस पावन आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम के उपरांत विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन की व्यवस्थाएं अनुकरणीय रहीं। । उन्होंने इस प्रेरणादायक पहल के लिए सभी नारी शक्तियों एवं आयोजकों को बधाई दी। महाशिवरात्रि का यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में नारी सशक्तिकरण और सामूहिक सहभागिता का भी सशक्त संदेश दे गया। पूरे नगर में उत्सव का वातावरण देर रात तक बना रहा।

अन्य ख़बरें

फर्जी नामांतरण कर तहसीलदार फंसे, रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी को क्यों बख्शा जा रहा

Newsdesk

पैसों के विवाद में युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद मारी गोली

Newsdesk

रांझी में वृद्धा की संदिग्ध मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading