October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर कथित हमले की जांच की मांग की

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)| भाजपा ने गुरुवार को नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले की विस्तृत जांच की मांग की। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कोलकाता में मुलाकात की और कथित हमले की सच्चाई सार्वजनिक क्षेत्र में लाने के लिए वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। चुनाव निकाय को लिखे एक पत्र में, भाजपा के प्रताप बनर्जी, सब्यसाची दत्ता और शिशिर बजोरिया ने कहा, “हम टीवी पर यह देखकर हैरान हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में घायल हो गई हैं, जबकि उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें धक्का दिया गया है।”

उन्होंने लिखा कि यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा एक बहुत गंभीर आरोप है।

उन्होंने कहा, “हम चिंतित हैं कि इस तरह की घटना विशेष रूप से कैसे हो सकती है, जहां निदेशक सुरक्षा और अतिरिक्त निदेशक सुरक्षा दोनों घटनास्थल पर मौजूद थे। नंदीग्राम में पुलिसकर्मी हजारों की संख्या में थे, उनकी उपस्थिति के बावजूद सूरक्षा में ऐसी चूक खतरनाक है।”

उन्होंने मांग की कि एक विस्तृत जांच का आदेश दिया जाए और बुधवार की घटना का वीडियो फुटेज सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार का संशय मिट सके।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment