31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल एवं बुढ़ार नगर के खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच


===
शहडोल 01 मार्च 2026- होली त्यौहार के मद्देनज़र रखते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सतत रूप से सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में संचालित मिष्ठान दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरके सोनी द्वारा शहडोल एवं बुढार नगर क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बुढार स्थित गणेश मिष्ठान, श्याम मिष्ठान, अंकुर स्वीट्स, जोधपुर स्वीट्स तथा आदर्श भोग भंडार की जांच की गई। वहीं शहडोल नगर में शिव डेरी, गोकुल डेयरी, राजस्थान स्वीट्स, बबलू डेरी, पंजाब डेरी, कोलकाता डेरी सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न मिष्ठानों एवं खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लेकर जांच हेतु लैब को भेजे गए। जांच के समय अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था एवं निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता न हो।
खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण के दौरान रसगुल्ला, कलाकंद, खोवा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच हेतु लिए गए हैं। संबंधित सैंपल खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसके लिए आगे भी निरंतर निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading