November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मामूली टक्कर के बाद भड़का कार चालक, ई-रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा, CCTV वीडियो वायरल


जबलपुर। गोराबाजार क्षेत्र में रविवार शाम एक मामूली सड़क हादसा अचानक हिंसक विवाद में बदल गया। एक कार चालक ने ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर चप्पलों से पिटाई कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम एक सफेद कार गोराबाजार इलाके से गुजर रही थी। सामने से बस आने पर कार चालक ने अचानक वाहन सड़क किनारे रोक दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा ई-रिक्शा कार से टकरा गया। टक्कर मामूली बताई जा रही है।

माफी मांगता रहा चालक, फिर भी हुई पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी से उतरा और ई-रिक्शा चालक पर नाराजगी जताने लगा। ई-रिक्शा चालक लगातार माफी मांगते हुए खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन कार चालक ने उसकी बात नहीं सुनी और चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान ई-रिक्शा चालक के चेहरे पर चोट आने की जानकारी मिली है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।
पुलिस बोली – शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
मामला अभी तक थाने नहीं पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इस व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली दुर्घटना को लेकर इस तरह की हिंसक प्रतिक्रिया उचित नहीं है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment