28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कोलकाता से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल, जानिए ताजा अपडेट


कोलकाता, 3 मार्च मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपडेट जारी करते हुए यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की टाइमिंग और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लेने को कहा है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के मुताबिक, आज कुल 5 आगमन और 5 प्रस्थान उड़ानें कैंसिल हुई हैं। ये कदम मुख्य रूप से सुरक्षा और संचालन संबंधी कारणों से उठाया गया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी संबंधित यात्रियों को पहले ही सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार, एमिरेट्स एयरलाइन की दुबई से आने वाली 2 फ्लाइट्स और दुबई के लिए जाने वाली 2 फ्लाइट्स आज रद्द की गई हैं। इसके अलावा, कतर एयरवेज की दो उड़ानें—एक आगमन और एक प्रस्थान, जो दोहा से संबंधित थीं, उन्हें भी रद्द करना पड़ा। वहीं, एतिहाद एयरवेज और एयर अरेबिया की अबू धाबी से आने वाली और जाने वाली एक-एक फ्लाइट को भी कैंसिल किया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति को पहले से ही चेक कर लें और एयरलाइन से संपर्क करें। एएआई ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और यदि कोई अतिरिक्त मदद चाहिए तो एयरपोर्ट स्टाफ हर समय उपलब्ध रहेगा।

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी राजनीतिक और सुरक्षा तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की योजना प्रभावित हो रही है। ऐसे में यात्रियों को भी सुझाव दिया गया है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट, फ्लाइट टाइम और एयरलाइन की सूचना बार-बार जांच लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्था और स्टाफ की तैनाती पूरी तरह सक्रिय रखी गई है। इसके अलावा, एयरपोर्ट सोशल मीडिया और वेबसाइट के जरिए लगातार अपडेट शेयर कर रहा है ताकि कोई भी यात्री समय पर जानकारी हासिल कर सके।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading