29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इनरवील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा भोपाल अकैडमी में एआई एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और आधुनिक तकनीक के प्रभाव को देखते हुए इनर व्हील क्लब बालाघाट टाइग्रेस द्वारा भोपाल अकैडमी में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तपेश असाटी योग आयोग अध्यक्ष एवं अध्यक्षता संदीप जी डायरेक्टर भोपाल एकेडमी ने की ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक तकनीक के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी देना था।

सेमिनार में पुलिस प्रशासन के साइबर सेल से आईं शिखा मैडम एवं चांदनी शांडिल्य मैडम ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, अनजान लिंक और कॉल से सावधान रहने तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

वहीं एआई (Artificial Intelligence) विषय पर अमन कौशल ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और बताया कि एआई आज शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान भोपाल अकैडमी के संस्थापक संदीप सर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा और आधुनिक तकनीक की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने ऐसे उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित करने के लिए इनर व्हील क्लब का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब बालाघाट टाइग्रेस की अध्यक्षा राधिका आसाटी ने कहा कि यह कार्यक्रम साइबर सुरक्षा एवं एआई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग समझदारी और जागरूकता के साथ करना चाहिए, जिससे हम सुरक्षित भी रहें और प्रगति के मार्ग पर आगे भी बढ़ सकें।

कार्यक्रम में क्लब की सचिव सोनल गांधी सहित सदस्य रोशनी सचदेवा, प्रियंका जेसवाल, शिखा चावड़ा, सारिका शांडिल्य, ममता चंदेल, अर्चना गुप्ता, रिया पसरीचा, मनीषा छुट्टानी, कुलमीत छाबरा एवं गुरमीत त्रिवेदी उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि इनर व्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था है, जो समाज सेवा, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करती रहती है।
इसी क्रम में क्लब द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। 📰✨

अन्य ख़बरें

सदर चौपाटी की पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त, 5 नग बरामद; संचालक पर कार्रवाई

Newsdesk

भारत का वस्तु निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटे में आई कमी

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading