September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भड़पुरा में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

.

500 घनमीटर रेत विनिष्ट.
जबलपुर – कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी एवं खनि अधिकारी ए के राय के नेतृत्व में खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा शहपुरा तहसील के ग्राम भड़पुरा में नर्मदा नदी घाट क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नदी तट के समीप विभिन्न स्थानों पर  करीब 500 घन मीटर बजरी (रेत) का बेतरतीब ढंग से किया गया अवैध भंडारण पाया गया। दल द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों एवं स्थानीय स्तर पर भंडारित रेत के मालिकाना हक के संबंध में साक्ष्य तथा वैध दस्तावेज मांगे गए।

पर्याप्त समय व्यतीत होने के बाद भी किसी भी व्यक्ति और संस्था द्वारा स्वामित्व अथवा वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर पंचनामा तैयार कर भंडारित रेत की कुछ मात्रा को पुनः नदी में प्रवाहित कर दिया गया तथा शेष बजरीयुक्त रेत को मौके पर ही मटियामेट कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई ताकि इसका पुनः अवैध विक्रय न किया जा सके।

निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार राघवेंद्र पटेल, खनिज निगम के कनिष्ठ प्रबंधक जितेंद्र सिंह चंदेल, खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव सहित राजस्व एवं खनिज विभाग का मैदानी अमला शामिल था।

अन्य ख़बरें

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल

Newsdesk

बरगी बांध में 96.46% जलभराव, 13 गेट खुले; नर्मदा में 4012 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

Newsdesk

थैलेसीमिया व सिकलसेल पीड़ितों की मदद के लिए किया रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading