November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला, पुलिस और निगम प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से*
सुगम यातायात और अतिक्रमण मुक्त जबलपुर, निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़कों पर लौटी राहगीरों के लिए रौनक


*छोटी लाइन, गोरखपुर, मदन महल के साथ अन्य क्षेत्रों में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई, किराये की बकाया राशि की वसूली भी की गयी*

जबलपुर। जिला, पुलिस और निगम प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से शहर की सड़कों को अतिक्रमण की जकड़न से मुक्त कराने और आम नागरिकों को सुगम यातायात की सौगात देने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबंध है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशों के पालन में आज शहर के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अपर आयुक्त अरविंद शाह और अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिशंकर चौक और छोटी लाइन फाटक में ट्रैफिक पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने यहाँ ’लेफ्ट टर्न’ ब्लॉक करने वाले ऑटो चालकों और अवैध पार्किंग पर कड़ा प्रहार किया। कार्रवाई के दौरान 12 ऑटो और ई-रिक्शा जब्त किए गए, जिससे अब मोड़ पर वाहनों की आवाजाही आसान हो गई है।
उन्होंने बताया कि आदिशंकर चौक स्थित सब्जी मार्केट में बड़ी कार्रवाई करते हुए रास्ता बाधित करने वाली दुकानों को हटाया गया। इस दौरान बाजार विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 21,000 रुपये का बकाया किराया भी वसूला और कब्जा की गई दुकानों को खाली कराया।
राजस्व विभाग के सहयोग से मदन महल पहाड़ी क्षेत्र में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्रवाई की गई। यहाँ से 19 परिवारों को सुरक्षित रूप से तेवर में विस्थापित किया गया, जिससे पहाड़ी के संरक्षण और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गौरीघाट, साउथ एवेन्यू मॉल, बंदरिया तिराहा और लालपुर रोड जैसे व्यस्त इलाकों में फुटपाथों, और सड़क किनारे साफ-सफाई भी की गयी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment