October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसहयोग से मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई के साथ ही शिव मंदिर तालाब में श्रमदान कर ग्रामीणों ने दिया जल संरक्षण का संदेश


शहडोल 23 मार्च 2026- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम मैकी स्थित शिव मंदिर एवं मंदिर के पास स्थित तालाब की साफ-सफाई जनसहयोग से की गई। श्रमदान के माध्यम से गांव के लोगों ने तालाब में जमी गंदगी, कचरा एवं जलकुंभी को हटाकर जल स्रोत को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का कार्य किया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान करते हुए सामूहिक प्रयासों से तालाब को पुनः उपयोगी बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि गांव की जल आवश्यकताओं का भी प्रमुख स्रोत है। इसके संरक्षण से जल स्तर बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
सफाई अभियान में युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि जल स्रोतों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया, जिससे गांव में स्वच्छता और जल संरक्षण की भावना मजबूत हो सके।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment