33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला डिजिटल प्रोत्साहन, Interise NSEL ने बांटे टैब


सिवनी- शहर में आयोजित Stakeholder Engagement Programme के अंतर्गत Interise NSEL द्वारा गत वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए टैब वितरण किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सिवनी कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती आकृति गुप्ता, Interise NSEL के SBU Head श्री पुष्कर प्रियदर्शनी, RE श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं AGM श्री चिनादुरई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को टैब प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा में तकनीकी संसाधनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उत्कृष्ट स्कूल सिवनी की कक्षा 10वीं की छात्राएँ आशी राय एवं अदिति ठाकुर, CM Rise School सुक्तारा के छात्र चित्रांश बिसेन एवं जय पारधी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालगंज की छात्राएँ काजल साहू एवं पायल चन्द्रवंशी, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी की छात्राएँ कृति एवं गरिमा, तथा उत्कृष्ट स्कूल सिवनी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी मोनिका बघेल, पुष्पेंद्र देहरिया, कुमकुम जंघेला एवं आकाश उइके को टैब प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उत्कृष्ट स्कूल सिवनी के शिक्षक श्री सुशील श्रीवास तथा CM Rise School सुक्तारा के शिक्षक श्री संजय श्रीवास्त्री एवं श्री नागेश उपाध्याय को स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को और सशक्त बनाना तथा विद्यालय, अभिभावक और प्रशासन के बीच सहभागिता को मजबूत करना रहा। अंत में अतिथियों का स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading