November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने नरवाई जलाने की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए संबंधितों पर कार्रवाही के निर्देश दिये_

सिवनी- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ की बैठक लेकर जिले में आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर त्वरित राहत व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत में ही सभी अनुभागों में उपलब्ध फायर ब्रिगेड, वाटर टैंकर एवं अन्य संसाधनों की जानकारी लेकर उनकी उपलब्धता और तत्परता की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देशित किया कि जिले में उपलब्ध सभी फायर फाइटर वाहन 24 घंटे पीओएल, ड्राइवर एवं पर्याप्त स्टाफ के साथ पूरी तरह तैयार रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया जा सके। साथ ही उन्होंने ग्राम स्तर पर उपलब्ध पानी के टैंकरों को भी पानी भरकर तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं आग बुझाने के कार्य में इनका प्रभावी उपयोग किया जा सके। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया तथा माइक्रो मैनेजमेंट के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने एमपीईबी को निर्देशित किया कि विद्युत संबंधी कारणों से आगजनी की घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा जनसामान्य के लिए एडवाइजरी जारी करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को किसी भी घटना पर त्वरित रिस्पॉन्स देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नरवाई जलाने की घटनाओं पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

टीवी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में चमके जबलपुर के राजेंद्र गुप्ता, मुंबई में हुई शूटिंग के लिए चयनित

Newsdesk

गोरखपुर क्षेत्र में चाकूबाजी, एक ही परिवार के चार लोग घायल; पिता-बेटी समेत दो बेटों पर हमला

Newsdesk

वर्कशॉप में लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य के 60 वाहन और मशीनें खराब।

Newsdesk

Leave a Comment