September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कैंट में 43.77 करोड़ की अमृत योजना का भूमिपूजन



16,877 घरों तक पहुंचेगा नर्मदा जल
जबलपुर। छावनी परिषद जबलपुर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सोमवार 14 सितंबर को ‘अमृत योजना 2.0’ के तहत जलप्रदाय कार्य का भव्य भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर सांसद आशीष दुबे, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिनेश कुमार तथा छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
43.77 करोड़ रुपये की लागत
छावनी परिषद जबलपुर द्वारा कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की कुल लागत 43.77 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य पी.सी. स्नेहल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है। परियोजना का कार्यादेश 23 मार्च 2026 को जारी किया गया था। निर्माण कार्य पूरा करने की समय-सीमा 30 माह यानी 22 सितंबर 2028 निर्धारित की गई है। योजना के पूर्ण होने के बाद आगामी पांच वर्षों तक संचालन एवं संधारण का कार्य भी संबंधित कंपनी द्वारा किया जाएगा।
16,877 घरों को मिलेगा नर्मदा जल
अमृत योजना 2.0 के तहत कैंट क्षेत्र के 16,877 घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। योजना में पांच उच्च स्तरीय जलागार (OHT) बनाए जाएंगे। टैगोर गार्डन OHT की क्षमता 15 लाख लीटर, कटंगा स्कूल OHT 17 लाख लीटर, गौरा बाजार OHT 15 लाख लीटर, करौंदी OHT 13 लाख लीटर और ईदगाह OHT की क्षमता 11 लाख लीटर होगी।
इसके साथ ही जलागारों तक पानी पहुंचाने के लिए करीब 11 किलोमीटर क्लियर वाटर पाइपलाइन तथा पूरे कैंट क्षेत्र में 57 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाया जाएगा।
भूमिपूजन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद छावनी क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और प्रत्येक घर तक पर्याप्त एवं स्वच्छ नर्मदा जल पहुंच सकेगा।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading