29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयDharm

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

मुंबई, 14 सितंबर बॉलीवुड के गलियारों में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। एक्ट्रेस ने पति और एक्टर सैफ अली खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर कीं, जिसमें वे घर पर मिट्टी से इको-फ्रेंडली भगवान गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सैफ सफेद कुर्ता-पजामा पहने जमीन पर बैठे अपने हाथों से मिट्टी की मूर्ति बनाते दिख रहे हैं। करीना ने इसके बाद तैयार हुई मिट्टी की मूर्ति की तस्वीर शेयर की, जिसे लकड़ी की सतह पर रखा गया था।

एक्ट्रेस ने बताया कि यह मूर्ति उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान ने बनाई है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “मेरे जेह बाबा ने बनाई। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।” बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ ने अपने परिवार के दोनों तरफ के त्योहारों और परंपराओं को अपनाया है। करीना पंजाबी कपूर परिवार से हैं जबकि सैफ मुस्लिम पटौदी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कपल अक्सर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ अलग-अलग त्योहार मनाते हैं। करीना पहले भी बता चुकी हैं कि उनका परिवार अलग-अलग धर्मों के त्योहार कैसे मनाता है। उन्होंने कहा था कि क्रिसमस दिवाली जितना ही मनाया जाता है जबकि ईद भी उनके परिवार के सेलिब्रेशन का हिस्सा है। क्रिसमस लंच और दिवाली सेलिब्रेशन से लेकर बिरयानी और फैमिली गेट-टुगेदर वाली ईद की दावतों तक इस कपल ने घर पर परंपराओं का सुंदर संगम दिखाया है।

 

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading