September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस अफसरों के तबादले, जबलपुर में बड़ा फेरबदल; कई अधिकारियों की नई पदस्थापना



जबलपुर। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने रविवार रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
जबलपुर में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शुभम सिंह ठाकुर को सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है। उमेश कुमार तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक अजाक नरसिंहपुर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर बनाया गया है। भगत सिंह गोठरिया को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जबलपुर से सहायक सेनानी, माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा, जबलपुर भेजा गया है। मेहन्ती मरावी को सहायक सेनानी 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर से एसडीओपी सिहोरा पदस्थ किया गया है।
आशुतोष द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी पाटन, जबलपुर बनाया गया है। उदयभान बागरी को नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रीवा पदस्थ किया गया है। निकिता सिंह को उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा नीमच से उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जबलपुर बनाया गया है। आदित्य राज सिंह ठाकुर को सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़, भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर पदस्थ किया गया है।
आकांक्षा उपाध्याय को उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जबलपुर से एसडीओपी परासिया, छिंदवाड़ा भेजा गया है। लोकेश डाबर को एसडीओपी पाटन जबलपुर से एसडीओपी भैंसदेही, बैतूल पदस्थ किया गया है। लक्ष्मी यादव को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त, जबलपुर भेजा गया है। लवली सोनी को उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जबलपुर पदस्थ किया गया है।
तबादला आदेश में शशांक सिंह गुर्जर के संबंध में भी संशोधन किया गया है। उन्हें पहले नगर पुलिस अधीक्षक धार पदस्थ किया गया था, लेकिन संशोधित शासनादेश के तहत अब उन्हें नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उमेश कुमार तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading