November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छपारा नगर परिषद में नल-जल योजना बनी परेशानी,जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान,जनता परेशान


छपारा – जिला सिवनी के छपारा नगर में इन दिनों शासन की अमृत 2 योजना के तहत नल-जल योजना की पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। लेकिन इस काम ने नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मुख्य सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील पानी निकासी जाम, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप आवागमन अवरुद्ध हो रहा जहां तहां गड्ढे नजर आ रहे हैं दुर्घटना होने का डर बना रहता हैं। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कर रहा हैं परिषद के कर्मचारी काम देखने नहीं आते।  पाषर्द भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि काम अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
नगरवासियों की मांग: कार्य को व्यवस्थित तरीके से किया जाए।
सड़कों को जल्द से जल्द पहले जैसी स्थिति में लाया जाए। नगर परिषद कार्यवाही कर संबंधित ठेकेदार को सड़कें सुधारने की बात करें।
अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और जनता को राहत कब मिलेगी।

अन्य ख़बरें

टीवी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में चमके जबलपुर के राजेंद्र गुप्ता, मुंबई में हुई शूटिंग के लिए चयनित

Newsdesk

गोरखपुर क्षेत्र में चाकूबाजी, एक ही परिवार के चार लोग घायल; पिता-बेटी समेत दो बेटों पर हमला

Newsdesk

वर्कशॉप में लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य के 60 वाहन और मशीनें खराब।

Newsdesk

Leave a Comment