31.4 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर ने ‘अजान’ के बारे में शिकायत की

प्रयागराज, 17 मार्च (आईएएनएस)| इलाहाबाद विश्वविद्यालय (एयू) की वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि पास की एक मस्जिद से होने वाली ‘अजान’ उनकी नींद में खलल डालती है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा है कि वह नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

अपने पत्र में, वाइस चांसलर ने कहा है कि ‘अजान’ से उनकी नींद में खलल होती है और ‘अजान’ खत्म होने के बाद उन्हें ठीक से नींद नहीं आती है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें सिरदर्द होता है और काम के घंटों का नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि हालांकि वह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन ‘रमजान’ के दौरान, माइक्रोफोन पर घोषणाएं अल सुबह 4 बजे शुरू होती हैं, जिससे अन्य लोगों को परेशानी होती है।

कुलपति ने अपने पत्र की प्रतियां प्रयागराज के डिविजनल कमिश्नर और एसएसपी को भेजी हैं।

गौरतलब है कि 2017 में, गायक सोनू निगम ने ‘अजान’ से परेशान होने के बारे में ट्वीट किया था और यह मुद्दा एक बड़े विवाद में बदल गया था। गायक को अपने खिलाफ फतवे का भी सामना करना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading