October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने विधायक विवेक पटेल ने मुख्यमंत्री और रेल मंत्री को लिखा पत्र

वारासिवनी*- भारी यातायात जाम और जनता की परेशानियों को देखते हुए विधायक विवेक विक्की ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखकर शहर में स्थित वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर रेल्वे फाटक क्रमांक बी के 26 पर रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान की मांग की है।विधायक विवेक विक्की पटेल ने बताया कि स्थानीय निवासियों और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना जरूरी है।रेल्वे फाटक से बड़ी संख्या में मालगाड़ी एवं यात्री गाड़ियो का संचालन होता है।इस दौरान लंबे समय तक मार्ग बाधित रहता है।जिससे आमजन के यातायात एवं आकस्मिक चिकित्सा परिवहन में अत्यधिक विलंब के कारण अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है।इस पुल बनने के बाद आम नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी।वहीं वारासिवनी से सिवनी,छिंदवाडा,भोपाल, इंदौर जाने में समय की बचत होगी।रेल्वे के साथ मिलकर क्षेत्रीय कनेक्विविटी में सुधार लाने और आम जनता की सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।रेल्वे फाटक बन्द रहने से घंटों जाम की स्थिति लगी रहती है।रेल्वे ओवर ब्रिज बनने के बाद आवागमन सुगम होगा।और बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment