October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक श्री संजय उइके की उपस्थिति में जनपद पंचायत बिरसा की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

जनपद पंचायत बिरसा में आज दिनांक 13/04/2026 को सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक विधायक श्री संजय उइके की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति,शिक्षा विभाग की समीक्षा, पी.एच.ई विभाग के अंतर्गत नल जल योजना की समीक्षा सहित शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल,कृषि विभाग,उद्यानिकी, सड़क निर्माण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।विधायक श्री उइके ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में जनपद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।आज के सामान्य सभा की बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री संजय उइके के साथ ही जनपद पंचायत बिरसा के अध्यक्ष सविता धुर्वे,उपाध्यक्ष हेमंत साहू सहित सभी जनपद सदस्य,सभी विभागों के कर्मचारीगण,जनपद के कर्मचारी और पंचायतों के सचिवों की उपस्थिति रही।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment