पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देषन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक श्री सतोष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा श्री बैजनाथ प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर श्रीमति संगीता डोमोर तथा यातायात के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने हेतु प्रतिदिन बाजार क्षेत्रों में अलाउंसमेंट कर वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करने की समझाईष दी जा रही है। नगर निगम द्वारा चार पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु भंवरताल एवं मानस भवन के पास स्थित मल्टी पार्किंग में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है इसी प्रकार लार्डगंज बड़ा फुहारा मार्केट में आने वाले चार पहिया वाहन चालकों के लिए श्रीनाथ की तलैया में पार्किंग बनाई गई है, गोरखपुर बाजार, सदर बाजार, सिविक सेंटर, जयंती काम्पलेक्स के सामने, भंवरताल गार्डन के चारों तरफ, इंद्रा मार्केट, डिलाईट मार्केट में ऐसे चार पहिया वाहन चालक जो समझाईष उपरांत भी बेतरतीब ढंग से आम रोड पर वाहन पार्क कर यातायात बाधित करते पाये गए उनके विरूद्ध व्हील लॉक की कार्यवाही की गई ।
माह मार्च मेें 84 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122/177 एवं 117/177 के तहत कार्यवाही करते हुए 42000/- रूपये समनशुल्क वसूला गया है।


