42 C
Jabalpur
April 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026, संभाग क्रमांक 9 में पार्षद अविनाश चमकेल की अगुवाई में चला वृहद स्वच्छता अभियान


*सफाई करने के दौरान जनभागीदारी का दिखा अनूठा उदाहरण*

जबलपुर। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छता की राष्ट्रीय रैंकिंग में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान’ को निरंतर गति दी जा रही है। महापौर  जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त  राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में आज संभाग क्रमांक 9 के अंतर्गत सघन सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस विशेष अभियान से क्षेत्रीय पार्षद  अविनाश चमकेल जुड़े और स्थानीय लोगों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें निगम के अमले के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों  ने स्वतः स्फूर्त होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
*श्रमदान एवं सफाई* पार्षद श्री चमकेल एवं निगम अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ड के सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और मुख्य मार्गों पर व्यापक स्तर पर सफाई की गई।
*डोर-टू-डोर जागरूकता* नागरिकों को ‘कचरा पृथक्करण’ गीला, सूखा एवं हानिकारक कचरा के महत्व को समझाया गया एवं कचरा सीधे कचरा वाहनों में ही डालने हेतु प्रेरित किया गया।
*प्लास्टिक मुक्त वार्ड का संकल्प*
स्थानीय निवासियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े के थैलों का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।
पार्षद अविनाश चमकेल ने अभियान के दौरान कहा कि  महापौर एवं निगमायुक्त  के मार्गदर्शन में बेहतर ढंग से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान का काम कराया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष ने महिलाओं की गरिमा को पहुंचाया ठेस, मौका परस्ती का दिया सर्वोच्च उदाहरणः मोहन यादव

Newsdesk

आईएमए हाउस में “नारी शक्ति वंदन समारोह” का भव्य आयोजन

Newsdesk

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर जबलपुर में भव्य शोभायात्रा,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading