कोतमा-राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला अनूपपुर में सौ दिवसीय नि-क्षय शिविर कार्य पुनःप्रारंभ हैं। इसी संदर्भ में आज दिनाँक 17 अप्रैल को जिला अनूपपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन कार्य की प्रगति व उन्नति के साथ सौ दिवसीय निक्षय शिविर कार्यक्रम की समीक्षा की गईं।बैठक में जिला टीबी ऑफिसर डॉक्टर एससी रॉय,डीपीसी सिम्मी वानखेड़े मौजूद रहे।सीएमएचओ अलका तिवारी द्वारा टीबी नोटिफिकेशन,नाट साइड पर टीबी जाँच की संख्या,टीबी मरीजो की स्क्रीनिंग,हाथ मशीन से एक्सरे टेस्ट की संख्या आदि बिंदु पर चर्चा कर जानकारी ली।टीबी उन्मूलन कार्य के अनुरूप स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जाहिर की।बैठक में उपस्थित सभी टीबी स्टॉफ को जल्द से जल्द सौ दिवसीय निक्षय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थिति में सुधार करने का निर्देश दिया। अन्यथा वेतन रोकने की कार्यवाही की जायेगी।कोठी रेडियोग्राफर इशरत जहां की बिजुरी अस्पताल में नियमित ड्यूटी लगाने का भी निर्देश दिया गया।फील्ड से आये बलगम सेम्पल में पॉजिटिव दर होना आवश्यक हैं। इस दौरान डीटीसी एसटीएस गायत्री बंजारा,पूर्व डीपीसी राजेश पटेल,सोहराब अंसारी,ज्योति गुप्ता,प्रियंका सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


