April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रदेश की मेरिट सूची में गांव की बेटीयो ने पाया स्थान,विधायक विवेक पटेल ने किया सम्मानित


*शिक्षा के क्षेत्र में वारासिवनी खैरलांजी क्षेत्र का नाम हो रहा रोशन – विवेक पटेल*

**वारासिवनी*- मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को 10 वी और 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।मेधावी छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में वारासिवनी- खैरलांजी क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।प्रदेश की हाई सेकेंडरी मेरिट सूची में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झालीवाडा की कृषि संकाय की छात्रा मृणाली टवरे और स्वाति उईके ने 96.8 प्रतिशत तो वहीं हाई स्कूल में वारासिवनी आइडियल स्कूल की छात्रा माही सुलाखे पिता डालीराम सुलाखे में 98 प्रतिशत तो वहीं केशव इंग्लिश स्कूल की छात्रा प्रीत पिता छोटेलाल राणा ने 98 प्रतिशत और जयनी पिपरेवार ने जिले में दूसरा स्थान लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सभी मेघावी छात्राओं का विधायक विवेक विक्की पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय में सम्मानित किया है।यह सफलता न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।छात्रा की इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत,लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

*किसी ने डॉक्टर तो किसी ने अधिकारी बनने की रखी इक्क्षा*
         प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली टॉपर छात्रा मृणाली टवरे ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे प्रदेश में पांचवा स्थान मिलेगा। क्योंकि पढ़ाई के साथ ही घर का काम भी करना पड़ता था।मै 5-6 घंटे ही पढ़ाई करती थी।मैं आगे चलकर कृषि अधिकारी बनने का पूरा प्रयास करूंगी।वहीं माही सुलाखे ने कहा कि मैं अभी से ही अगले सत्र की पढ़ाई में लग चुकी हु।बायो विषय लेकर मुझे डॉक्टर बनाना है।

*केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार रहने के बाद भी जिले में मेडिकल कॉलेज ना खुलना ये दुर्भाग्यपूर्ण – विवेक पटेल*
          विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण का फल है।ये हमारे लिए खुशी का बात है।जब छात्र-छात्राओ का प्रदेश की मेरिट सूची में नाम आता है।तो मुझे बहुत खुशी होती है।उनके साथ ही हमारे विधानसभा क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है।विधायक बनने के बाद हम और प्रयास कर रहे है हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे जाए।मगर हमारे बालाघाट में पिछले पांच वर्षों से मेडिकल कॉलेज स्वीकृत है।मगर अभी तक यह प्रारंभ नहीं हुआ है।केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है मगर हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं है।मैने विधानसभा में भी यह विषय रखा था।हमारे क्षेत्र के बच्चे बहार पढ़ने जा रहे है।वहीं पशु चिकित्सालय कॉलेज भी खुलवाने के लिए सरकार से मांग की थी।मगर भाजपा सरकार नहीं चाहती कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।

अन्य ख़बरें

महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर डीआईजी अतुल सिंह ने ली समीक्षा बैठक

Newsdesk

हाईवे पर नो-पार्किंग में खडे भारी वाहनों को हटवाते हुये की गयी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

Newsdesk

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading