April 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खबर नम्बर(1)
10वीं-12वीं में राज्य मेरिट में बनाई जगह, डिंडौरी के छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन


डिंडौरी सी टाइम्स ।  माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में डिंडौरी जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। परिणामों की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार कक्षा 10वीं में जिले का परीक्षा परिणाम 83.8 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं में 86.87 प्रतिशत रहा। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डिंडौरी जिले ने राज्य स्तर पर कक्षा 10वीं में 9वां एवं कक्षा 12वीं में 8वां स्थान प्राप्त किया है।

राज्य मेरिट सूची में भी जिले के विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। कक्षा 10वीं में कुमारी मालती पाराशर ने 500 में 490 अंक (98 प्रतिशत) अर्जित कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं में ध्रुव कुमार साहू ने 500 में 485 अंक (97 प्रतिशत) के साथ प्रदेश में 8वां स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय प्राचार्यों को कलेक्टर निवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मिठाई भेंट कर बधाई दी गई तथा 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।

कलेक्टर भदौरिया ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता जिले के शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा “डिंडौरी जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

छात्र ध्रुव कुमार साहू कहते हैं मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है। नियमित अध्ययन और अनुशासन से यह संभव हो पाया है। आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता हूं।”

वहीं छात्रा मालती पाराशर ने कहा
“सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता मिली है। मैं आगे भी मेहनत जारी रखते हुए अपने सपनों को साकार करना चाहती हूं।”

डिंडौरी जिले के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

————————————————–

अन्य ख़बरें

महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर डीआईजी अतुल सिंह ने ली समीक्षा बैठक

Newsdesk

हाईवे पर नो-पार्किंग में खडे भारी वाहनों को हटवाते हुये की गयी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

Newsdesk

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading