39.5 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आइडियल पब्लिक स्कूल चंदोरी ने 10वीं कक्षा के परिणामों में 10वें वर्ष 100 प्रतिशत सफलता का ऐतिहासिक रिकॉर्ड रखा बरकरार



कौशिकी हरिनखेड़े, अनन्या सोहाने, जागृति सोनकुसरे और अभय ठाकरे ने कराया अपनी मेधा का परिचय

वारासिवनी…..चंदोरी स्थित आइडियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हाल ही में घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परिणामों में एक बार फिर अपनी शानदार शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। जिस पर स्कूली विद्वार्थीयो के अभिभावको मे भी प्रसन्नता का वातावरण व्याप्त हो गया है।
स्कूल के संचालक अब्दूल रब कुरैशी ने पूछे जाने पर बताया की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, संस्थान ने लगातार
इस असाधारण उपलब्धि से पूरे स्कूल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। विद्यालय की होनहार छात्रा कौशिकी हरिनखेड़े ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल टॉपर का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है और अपने साथियों के लिए एक मिसाल कायम की है।
उनके ठीक पीछे, अनन्या सोहाने ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।जबकि जागृति सोनकुसरे और अभय ठाकरे ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया है।
सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकाय अंशु भलावे (89.2 प्रतिशत), हार्दिका येरपुडे (88), भव्या पटले (83.2), अक्षिता पटले (82), लीलाधर बिसेन (81.8) और विवेक भगत (81 प्रतिशत) जैसे विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस निरंतर 100 प्रतिशत सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए स्कूल के निदेशक अब्दुल रब कुरैशी और प्राचार्य सहित समस्त स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत की सराहना की और सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुनहरे और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

Newsdesk

जबलपुर-मंडला रोड पर चक्काजाम: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जांच का आश्वासन

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading