32 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

312 करोड़ की राशि से चल रहे हर घर नर्मदा जल की प्रगति का महापौर ने किया औचक निरीक्षण


*शहर में तेजी से बढ़ा है विकास का ग्राफ – महापौर श्री अन्नू*

*आगामी 1 वर्ष में 3 लाख घरों में पहुॅंचेगा शुद्ध नर्मदा जल – महापौर*

*पाइप लाइन बिछाने के तुरंत बाद रीस्टोरेशन का कार्य प्राथमिकता से कराएॅं अधिकारी – महापौर श्री अन्नू*

*कार्य के दौरान नागरिकों को न हो कोई परेशानी – महापौर*

*अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने महापौर के सख्त निर्देश*

जबलपुर। शहर के देवतुल्य नागरिकों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के संकल्प के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा ’हर घर नर्मदा जल’ योजना की जमीनी हकीकत परखने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। 312 करोड़ रुपये की लागत से चल रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत महापौर ने कहा कि आने वाले एक वर्ष के भीतर शहर के 3 लाख घरों में शुद्ध नर्मदा जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने बताया कि शहर में तेजी से विकास का ग्राफ बढ़ा है। आगे एक वर्ष में एक साथ शहर के नागरिकों को अनेक विकास कार्यो की सौगात दी जायेगी।

*गुणवत्ता और समय-सीमा पर महापौर का सख्त रुख*

महापौर ने उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएँ, निर्माण सामग्री और पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन हो। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए खुदाई के तुरंत बाद ही रीस्टोरेशन का कार्य पूर्ण किया जाये। महापौर श्री अन्नू ने नागरिकों को होने वाली असुविधा पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के तुरंत बाद रीस्टोरेशन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि विकास कार्यों के कारण नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को तत्काल पूर्ववत स्थिति में लाया जाए ताकि धूल और गड्ढों से नागरिकों को राहत मिले। औचक निरीक्षण के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम भी उपस्थित रही, जिन्हें महापौर ने नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एम आई सी सदस्य दामोदर सोनी एवं पार्षद अनुराग दहिया आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

गेहूं खरीदी में मनमानी, “चेहरा देखकर” हो रही तौल

Newsdesk

जिला जेल में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading