40.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर मप्र

*

स्टेट टीम ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण

सीएचसी मनमोहन नगर, कटंगी, पाटन अस्पताल में देखीं व्यवस्थाएं

जबलपुर। जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने की खबर लगते ही महकमें में हड़कम्प मच गया। जमीनी स्तर पर कार्यक्रम की स्थिति देखने के लिए पहुंची टीम ने दिनभर स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पतालों में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देखा और रिपोर्ट तैयार की। बताया जाता है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सूर्यकांत दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले बुधवार को सुबह शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर का दौरा किया। यहां उन्होंने एचपीवी टीकाकरण गतिविधियों की समीक्षा की और mबालिकाओं के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया। इसके साथ ही, केंद्र के चिकित्सक व सहयोगी स्टाफ से भी चर्चा की और विभिन्न उपचार सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान मनमोहन नगर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुल शुक्ला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। टीम ने बाद में सिविल अस्पताल पाटन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी का भी दौरा किया। औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया।

दूसरे दिवस में आधिकारिक दौरा –

श्री सूर्य प्रकाश दीक्षित ने जबलपुर में अपने आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन  HPV वैक्सीन सत्र स्थलों – शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्नेह नगर और उखरी जबलपुर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सेंट नॉर्बर्ट गर्ल्स स्कूल और पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में लाभार्थी छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी और जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूक कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय में जिन किशोरी बालिकाओं ने एच.पी.व्ही.  टीकाकरण करवा लिया है उनके द्वारा भी अपने क्लास के अन्य किशोरी बालिकाओं को एच.पी.व्ही. का टीका निःशुल्क लगाने अपील की गई।
इस दौरे के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. भरत खटीक, कार्यक्रम अधिकारी यूएनडीपी अतुल करकरे, विजय पांडे (जिला डेटा प्रबंधक) और विकास शर्मा (VCCM) उपस्थित थे।
यह दौरा टीकाकरण की पहुँच को सुदृढ़ बनाने और यह सुनिश्चित करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि एक स्वस्थ भविष्य के लिए प्रत्येक पात्र छात्रा को HPV वैक्सीन प्राप्त हो।

अन्य ख़बरें

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

Newsdesk

जबलपुर-मंडला रोड पर चक्काजाम: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जांच का आश्वासन

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading